; मलबा आने से नेशनल हाईवे पर आवाजाही बंद - Navyug Pathik


चंपावत। जनपद में लगातार मूसलाधार बारिश के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग में लोहाघाट और घाट के बीच गुरना संतोला (बाराकोट) के पास मलवा आया है। इसके चलते नेशनल हाईवे पर आवाजाही बंद है। फिलहाल सड़क खोलने के लिए प्रशासन और एनएच की टीम लगी हुई हैं। बारिश होने के चलते सड़क खोलने में परेशानी हो रही है। भारी बारिश के चलते चंपावत जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों को  बंद रखने का निर्देश पूर्व में जारी किया चुका है। कुमाऊं मंडल के सभी जिलों में सुबह से बारिश जारी रही। बारिश के चलते कई जगहों पर आंतरिक और ग्रामीण मार्ग बंद होने की सूचना प्राप्त हुई है। मौसम विभाग ने  13 सितंबर तक बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसको देखते हुए जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन को अलर्ट रहने का निर्देश जारी किया है।