; नौगांव क्षेत्र में भालू का आतंक, ग्रामीणों ने वन विभाग से मांगी सुरक्षा; शीघ्र कार्रवाई न होने पर प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय के घेराव की चेतावनी - Navyug Pathik

नौगांव (उत्तरकाशी)। नौगांव क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे भालू के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं। भालू की सक्रियता से जहां ग्रामीणों में भय का माहौल है, वहीं फसलों को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और भालू के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

ग्रामीणों की समस्या को लेकर नवीन सिंह चौहान, एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनील लाल ने प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वृत्त, वन प्रभाग बड़कोट को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर क्षेत्र में भालू के आतंक से उत्पन्न स्थिति और ग्रामीणों की सुरक्षा  से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं को उठाया।

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि वन विभाग क्षेत्र में भालू की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाए और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाए। साथ ही भालू को सुरक्षित तरीके से पकड़कर पिंजरे में बंद करने की व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और फसलों को हो रहे नुकसान पर भी रोक लगाई जा सके।

 नवीन सिंह चौहान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनील लाल ने वन विभाग से मामले में शीघ्र प्रभावी कार्रवाई कर ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि समय रहते भालू के आतंक पर अंकुश लगाने और ग्रामीणों को राहत देने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो क्षेत्रवासियों को साथ लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वृत्त, वन प्रभाग बड़कोट कार्यालय पर घेराव एवं आंदोलन किया जाएगा।

 

By NewsDesk Navyug Pathik

Navyug Pathik is a popular digital news platform that regularly publishes articles on national and international news, important current affairs, public issues, government schemes, appeals, and significant decisions on a daily basis.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *